34.1 C
Indore
Wednesday, March 25, 2026
Homeबड़ी खबरGold-Silver Price Today: चांदी पहली बार ₹3 लाख पार, सोना भी रिकॉर्ड...

Gold-Silver Price Today: चांदी पहली बार ₹3 लाख पार, सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Date:

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट को लेकर लगाए जा रहे तमाम अनुमान एक बार फिर गलत साबित होते नजर आ रहे हैं। दोनों कीमती धातुएं लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी ने बाजार खुलते ही जबरदस्त उछाल दिखाया और एक किलो चांदी की कीमत इतिहास में पहली बार ₹3 लाख के पार पहुंच गई।

एमसीएक्स पर चांदी का मार्च वायदा ₹13,550 यानी 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ ₹3,01,315 प्रति किलो के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं सोना भी पीछे नहीं रहा और तेज बढ़त के साथ नए शिखर पर जा पहुंचा।

जनवरी में चांदी ₹65 हजार से ज्यादा उछली

पिछले साल 2025 में जोरदार तेजी दिखाने के बाद चांदी ने 2026 की शुरुआत भी रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार के साथ की है। जनवरी महीने में अब तक चांदी की कीमत ₹65,614 प्रति किलो बढ़ चुकी है।

31 दिसंबर 2025 को जहां एक किलो चांदी का भाव ₹2,35,701 था, वहीं अब यह बढ़कर ₹3,01,315 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है।

सोने में भी तेज उछाल

सोने की कीमतों ने भी सोमवार को तेज छलांग लगाई। एमसीएक्स पर फरवरी वायदा सोना पिछले शुक्रवार को ₹1,42,517 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को कारोबार शुरू होते ही यह ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस तरह एक ही कारोबारी सत्र में सोने में करीब ₹2,983 की तेजी दर्ज की गई।

अगर साल की शुरुआत से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,35,804 थी। मौजूदा भाव के हिसाब से सोना अब तक ₹9,696 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ग्रीनलैंड को लेकर दी गई टैरिफ धमकियों के बाद वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। इस अनिश्चित माहौल में निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे विकल्पों से दूरी बनाकर सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की ओर रुख कर रहे हैं।

इसी वजह से सोना और चांदी की मांग तेजी से बढ़ी है, जिसका सीधा असर उनकी कीमतों पर पड़ा है। जानकारों का मानना है कि जब तक वैश्विक अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक कीमती धातुओं में मजबूती बनी रह सकती है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश