30.8 C
Indore
Saturday, July 18, 2026
Homeबड़ी खबरदेश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी...

देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Date:

देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस अत्याधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह स्लीपर वंदे भारत ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलेगी और पूर्वी भारत को पूर्वोत्तर से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। पूरी तरह वातानुकूलित 16 कोच वाली इस ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के सफर करने की क्षमता है।

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन लगभग 958 से 968 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 14 घंटे में तय करेगी, जो मौजूदा ट्रेनों की तुलना में करीब 2.5 से 3 घंटे कम है। इसकी डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है। बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, ऑटोमैटिक दरवाजे, आरामदायक बर्थ और आधुनिक सुविधाओं के चलते यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक बनाएगी।

खास बात यह है कि यात्रियों को सफर के दौरान क्षेत्रीय व्यंजन, जैसे बंगाली और असमिया खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी।

पूर्वोत्तर भारत से पूर्वी भारत के बढ़ेगी कनेक्टिवी

रेलवे का मानना है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके साथ ही पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं के चलते यह ट्रेन लंबी दूरी की रात की यात्रा के लिए एक नया विकल्प बनेगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 1 जनवरी को हावड़ा–गुवाहाटी रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संभावित किरायों की जानकारी दी थी। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, इस ट्रेन में आरएसी या आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट की कोई व्यवस्था नहीं होगी। न्यूनतम 400 किलोमीटर की दूरी के लिए किराया अनिवार्य रूप से लिया जाएगा। एसी 1, एसी 2 और एसी 3 श्रेणी में यात्रियों को क्रमशः 1,520 रुपये, 1,240 रुपये और 960 रुपये चुकाने होंगे।

400 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा के लिए किराया प्रति किलोमीटर के आधार पर तय किया जाएगा। इसमें एसी 1 के लिए 3.20 रुपये प्रति किमी, एसी 2 के लिए 3.10 रुपये प्रति किमी और एसी 3 के लिए 2.40 रुपये प्रति किमी की दर लागू होगी। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि लागू होने पर माल एवं सेवा कर (GST) अलग से जोड़ा जाएगा और किराया मौजूदा नियमों के तहत राउंड ऑफ किया जाएगा।

केवल कंफर्म टिकट मिलेगा

रेलवे बोर्ड के सर्कुलर के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए केवल कन्फर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे। आरएसी, प्रतीक्षा सूची या आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट का कोई प्रावधान नहीं होगा। आरक्षण नियमों के तहत केवल महिला आरक्षण, दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण, वरिष्ठ नागरिक आरक्षण और ड्यूटी पास आरक्षण ही मान्य होंगे। इसके अलावा किसी अन्य कोटा को इस ट्रेन में लागू नहीं किया जाएगा।

Related Posts

spot_img
Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, रेड अलर्ट...

0

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए नौ जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई […]

मध्य प्रदेश