32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeबड़ी खबरफरीदाबाद में डॉक्टर गिरफ्तार: घर से 350 किलो RDX, AK-47 और जिंदा...

फरीदाबाद में डॉक्टर गिरफ्तार: घर से 350 किलो RDX, AK-47 और जिंदा कारतूस बरामद, जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन का शक

Date:

हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद से रविवार को एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) और एटीएस (ATS) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जिसके घर से 350 किलो आरडीएक्स (RDX), एके-47 राइफल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। डॉक्टर की पहचान आदिल (Dr. Adil) के रूप में हुई है, जिस पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) से कनेक्शन होने का आरोप है।

पुलिस ने यह कार्रवाई पूरी तरह गुप्त रखी थी। रविवार दोपहर को जब छापा मारा गया, तो इलाके के लोगों को भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट पर किया गया। डॉक्टर आदिल की निशानदेही पर फरीदाबाद में किराए के घर से 14 बड़े काले बैगों में 300 किलो से ज्यादा आरडीएक्स, गोलियां और हथियार बरामद किए गए।

अनंतनाग से शुरू हुआ सुराग
सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग (Anantnag) से जैश से जुड़े एक डॉक्टर को पकड़ा था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यूपी के सहारनपुर और हरियाणा के फरीदाबाद में आतंकी नेटवर्क सक्रिय है। इसी आधार पर छापेमारी की गई। डॉ. आदिल को पहले सहारनपुर से पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर फरीदाबाद में कार्रवाई की गई।

12 गाड़ियों में पहुंची पुलिस टीम
छापेमारी के दौरान पुलिस की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति फरार न हो सके। खुफिया एजेंसियों (Intelligence Bureau) को पहले से जानकारी दे दी गई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस को आखिरी समय पर ही बताया गया ताकि ऑपरेशन लीक न हो।

तीन महीने पहले लिया था किराए का मकान
स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉ. आदिल तीन महीने पहले ही उस मकान में किराए पर रहने आया था। उसने खुद को डॉक्टर बताया और कहा कि उसके पास कुछ मेडिकल उपकरण हैं जिन्हें वह घर में रखेगा। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह वहां आतंकी सामग्री छिपा रहा है।

डॉ. आदिल की पृष्ठभूमि
जांच में सामने आया है कि आदिल मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। उसने एमबीबीएस करने के बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक निजी अस्पताल में नौकरी की। वहीं से वह संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हुआ। अनंतनाग स्थित उसके घर से भी पहले एके-47 बरामद की गई थी।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश