32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeमध्यप्रदेशयातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की कड़ी...

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 10 दुकानें सील

Date:

अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी ने बताया कि कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर गठित दलों द्वारा सड़को और फुटपाथों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इंदौर, 23 अगस्त 2024।

  • सड़कों पर अतिक्रमण करने पर 10 दुकानें सील
  • 58 वाहनों को भी किया गया जप्त

इंदौर में कलेक्टर श्री आशीष ‍‍सिंह के निर्देश पर यातायात सुधार के लिए‍ निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के अमले ने आज नगर निगम और यातायात पुलिस के सहयोग से सपना-संगीता रोड क्षेत्र में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है।

अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी ने बताया कि कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर गठित दलों द्वारा सड़को और फुटपाथों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। शहर के सपना-संगीता रोड़ पर देखने में आ रहा था कि अनेक ऑटो डीलर अपने वाहन सड़कों और फुटपाथ पर रखकर यातायात को बाधित कर रहे थे। इन्हें सड़कों और फुटपाथों से वाहन और अन्य सामग्री हटाने के लिए बार-बार समझाइश दी गई।

आज कार्रवाई करते हुए 10 दुकाने सील की गई। 58 गाड़ियों को जप्त किया गया। इन्हें ट्रकों के माध्यम से यातायात थाने में रखवाया गया। कुछ गाड़ियों के चालान भी बनाये गये। हिदायत दी गई है कि दुकानों के सामने फुटपाथ और सड़कों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जाये। अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें- इन्दौर-उज्जैन मेट्रो ट्रेन की प्रगति की समीक्षा, मंत्री श्री सिलावट ने काम तेजी से करने को कहा

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश