23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeयूपी समाचारUP News: चोरी के आरोप में दलित किशोरी को पेड़ से बांधकर...

UP News: चोरी के आरोप में दलित किशोरी को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

Date:

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में चोरी के आरोप में एक दलित किशोरी को कथित रूप से पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में एक दलित किशोरी के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले में कार्रवाई शुरू की गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी हरिकेश गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने अपनी किराना दुकान से चोरी का आरोप लगाकर किशोरी को पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद किशोरी के साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया और उसे पूरे गांव में घुमाया गया।

वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि आरोपी ने किशोरी को अपने घर के बाहर स्थित नीम के पेड़ से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को मुक्त कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर रात संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में जुटी

देवरिया सदर क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

उत्तर प्रदेश में इससे पहले भी पेड़ से बांधकर लोगों की पिटाई के मामले सामने आते रहे हैं। हाल ही में प्रतापगढ़ जिले में भी दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया था। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश