32.9 C
Indore
Monday, March 2, 2026
Homeअन्य राज्यBilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण रेल हादसा, MEMU ट्रेन ने मालगाड़ी...

Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण रेल हादसा, MEMU ट्रेन ने मालगाड़ी को मारी टक्कर, 11 की मौत, कई घायल

Date:

Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे एक भयानक रेल हादसा हो गया। यहां एक MEMU लोकल ट्रेन तेज रफ्तार से आती हुई अचानक स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अब तक इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

कैसे हुआ हादसा

सूत्रों के मुताबिक, हादसा बिलासपुर स्टेशन के आउटर एरिया में हुआ, जहां MEMU ट्रेन प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी। अचानक उसकी पहली बोगी खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। धमाके जैसी आवाज के बाद ट्रेन रुक गई और आसपास अफरातफरी मच गई। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कोचों के परखच्चे उड़ गए। रेलवे ने बताया कि यह हादसा पीक टाइम पर हुआ, जब कई ट्रेनें ट्रैक पर थीं, जिससे रेस्क्यू में भी समय लगा।

मरने वालों की संख्या बढ़ी, घायलों की हालत गंभीर

शुरुआती रिपोर्ट में 5 लोगों की मौत बताई गई थी, लेकिन अब आंकड़ा 11 तक पहुंच गया है। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। घायलों को बिलासपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और कुछ को रायपुर रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कई यात्रियों की हालत गंभीर है, लेकिन उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

सीएम ने किया मदद का ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख, जबकि घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा रेलवे की ओर से ₹10 लाख तक की मदद का ऐलान किया गया है। सीएम ने कहा कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ है और रेस्क्यू टीम को तेज़ी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश