15.1 C
Indore
Thursday, February 5, 2026
Homeबड़ी खबरNEET छात्रा हत्याकांड: बिहार सरकार ने CBI जांच का किया सिफारिश, 17...

NEET छात्रा हत्याकांड: बिहार सरकार ने CBI जांच का किया सिफारिश, 17 दिन में पुलिस को नहीं मिला सुराग

Date:

पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में NEET छात्रा से हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने इस केस की जांच CBI से कराने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया है। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की।

सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से औपचारिक रूप से आग्रह किया है कि कांड संख्या 14/26 की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपी जाए ताकि मामले का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से खुलासा हो सके।

इस मामले में 17 दिन बीत जाने के बावजूद बिहार पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। इसी बीच पीड़िता के परिजनों ने एसआईटी की जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शुक्रवार को छात्रा की मां ने डीजीपी से मुलाकात के बाद जांच की दिशा को लेकर नाराजगी जाहिर की और पुलिस पर भरोसा न होने की बात कही।

पुलिस पर दवाब बनाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि उन्हें यह कहकर दबाव में लिया गया कि मामला आत्महत्या का है। जबकि FSL रिपोर्ट में छात्रा के अंतर्वस्त्र से पुरुष स्पर्म के अवशेष मिलने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यौन शोषण की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। छात्रा के शरीर पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं।

शुक्रवार शाम गृह मंत्री ने डीजीपी और मुख्य सचिव को तलब कर जांच की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से CBI जांच का फैसला लिया गया। अब इस केस में CBI जांच होगी।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश