23.1 C
Indore
Tuesday, June 2, 2026
Homeबड़ी खबरBihar Election Results 2025 LIVE: बिहार में NDA की आंधी, महागठबंधन ध्वस्त...

Bihar Election Results 2025 LIVE: बिहार में NDA की आंधी, महागठबंधन ध्वस्त — PK, कांग्रेस और AIMIM भी फेल

Date:

Bihar Election Results 2025 LIVE: बिहार में चुनावी नतीजों के शुरुआती रुझानों ने सियासत का तापमान चरम पर पहुंचा दिया है। काउंटिंग शुरू होते ही एनडीए ने जोरदार बढ़त बनानी शुरू कर दी और देखते ही देखते दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ गया। कई सीटों पर हर राउंड के साथ पलटवार और तेजी दिख रही है, लेकिन तस्वीर साफ है— बिहार में NDA की आंधी चल रही है।

सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती से ही नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को बढ़त मिलनी शुरू हो गई। लगभग 10:30 बजे तक आए रुझानों के मुताबिक बीजेपी 80+ सीटों पर आगे है और इस बार JDU “बड़े भाई” नहीं, बल्कि “छोटे पार्टनर” की भूमिका में खिसकती दिख रही है।

आरजेडी 50 के नीचे

उधर, आरजेडी पिछड़ गई है और उसकी बढ़त 50 के नीचे सिमटी नजर आ रही है। कांग्रेस की स्थिति भी बेहद कमजोर दिख रही है। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन अपने पुराने प्रदर्शन से काफी नीचे जा चुका है।

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी जनता को प्रभावित करने में नाकाम रही है। पार्टी सिर्फ कुछ सीटों पर शुरुआती बढ़त दिखा पा रही है। AIMIM भी इस बार कोई खास असर डालती नहीं दिखाई दे रही।

नवीनतम रुझानों के मुताबिक एनडीए 191 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 47 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। जन सुराज और AIMIM— दोनों ही 2-2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

बिहार की 243 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 121 है और एनडीए उससे बहुत आगे निकल चुका है। जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है, यह साफ हो रहा है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि सत्ता की मजबूती हो रही है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश