32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeबड़ी खबरBihar Election: महुआ सीट पर लालू के बेटे तेजप्रताप यादव और RJD...

Bihar Election: महुआ सीट पर लालू के बेटे तेजप्रताप यादव और RJD के मुकेश रौशन में सीधी टक्कर

Date:

Bihar Election: वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प और हाई प्रोफाइल हो गया है। पहले चरण की वोटिंग के बीच यहां वोटरों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। सुबह से ही लोग पोलिंग बूथों पर लंबी कतारों में खड़े होकर वोट डालते नजर आए। इस सीट से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव मैदान में हैं, जिनका मुकाबला सीधे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मौजूदा विधायक मुकेश रौशन से है।

महुआ सीट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। सुबह 9 बजे तक यहां 14.49 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। तेजप्रताप यादव इस बार हसनपुर से सीट बदलकर महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि चाहे परिणाम कुछ भी हो, वे न तो अपने पिता की पार्टी RJD में वापस जाएंगे और न ही किसी अन्य दल में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी जीत तय है और महुआ में उनका “कोई मुकाबला नहीं” है।

तेजप्रताप यादव ने प्रचार के दौरान महुआ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को अपनी बड़ी उपलब्धि बताया और वादा किया कि अगर जनता उन्हें दोबारा मौका देती है तो वे क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनवाएंगे, जहां भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच जैसे बड़े आयोजन होंगे।

वहीं, RJD ने इस सीट से तेजस्वी यादव के करीबी और मौजूदा विधायक मुकेश रौशन पर भरोसा जताया है। गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव 2015 में पहली बार महुआ से विधायक बने थे, लेकिन 2020 के चुनाव में उन्होंने हसनपुर (समस्तीपुर) से चुनाव लड़ा और जीते। इस बार RJD से बेदखली के बाद उन्होंने जनशक्ति जनता दल के बैनर तले फिर से महुआ में ताल ठोकी है।

इधर, एनडीए गठबंधन की तरफ से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संजय कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश