16.1 C
Indore
Thursday, January 15, 2026
Homeबड़ी खबरBihar Chunav Phase 1 Voting Live: पहले चरण की वोटिंग जारी, 18...

Bihar Chunav Phase 1 Voting Live: पहले चरण की वोटिंग जारी, 18 जिलों की 121 सीटों पर जंग, नीतीश-तेजस्वी ने डाला वोट

Date:

Bihar Chunav Phase 1 Voting Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। राज्य की 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में करीब 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं और लोगों में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और अन्य बड़े नेताओं ने भी पटना में अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाला।

इस बार मुकाबला बेहद रोचक है — एक तरफ सत्तारूढ़ NDA (BJP-JDU) गठबंधन है, तो दूसरी ओर विपक्षी महागठबंधन (RJD-Congress-Left) मैदान में डटा हुआ है। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही है, जिसने कई सीटों पर मुकाबले को बहुकोणीय बना दिया है।

इस चरण में ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरा तेजस्वी यादव, भाजपा के उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत राज्य के 16 मंत्रियों का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चुनाव आयोग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

चिराग पासवान बोले, “महागठबंधन हार रहा है”

केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मतदान के बाद कहा कि “यह देशवासियों का सर्वोच्च अधिकार है और इसका उपयोग करके हम अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “ये लोग बहाने बनाने में समय गंवाते हैं। अगर इतना ही गलत चल रहा है तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएं। महागठबंधन चुनाव हार रहा है, इसलिए अब बहाने खोज रहा है।”


सुबह 11 बजे तक 27.65% वोटिंग

सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में मतदान की गति सामान्य रही, हालांकि कुछ जिलों में मतदाताओं की भीड़ बढ़ रही है।

राजधानी पटना में अब तक सबसे कम वोटिंग दर्ज की गई है, लेकिन दोपहर बाद इसमें तेजी आने की उम्मीद है। मौसम अनुकूल रहने से मतदान केंद्रों पर लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश