23.1 C
Indore
Monday, March 2, 2026
HomeबिहारBihar Election 2025 LIVE: चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, नीतीश-शाह-योगी-तेजस्वी मैदान में

Bihar Election 2025 LIVE: चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, नीतीश-शाह-योगी-तेजस्वी मैदान में

Date:

Bihar Election 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम छह बजे के बाद चुनावी शोर थम जाएगा। एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahagathbandhan) दोनों ने प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कांग्रेस के कई नेता जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं, आज तेजस्वी यादव का 37वां जन्मदिन भी है और इस मौके पर राजद कार्यालय में 37 पाउंड का केक काटा जाएगा।

सुबह से ही बिहार के कई जिलों में नेताओं की रैलियों की गूंज सुनाई दे रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी के डुमरा में रैली की थी और अब प्रचार का अंतिम दौर पूरी तरह जोरों पर है।

तेजस्वी यादव फुल फॉर्म में
तेजस्वी यादव आज अरवल, रोहतास, औरंगाबाद और जहानाबाद में रैलियां कर रहे हैं। वे एक दिन में हेलीकॉप्टर (Helicopter) से करीब 17-18 सभाएं करते हैं। भीड़ उनके हेलीकॉप्टर देखने के लिए हेलिपैड पर उमड़ पड़ती है। कई बार समर्थक सुरक्षा घेरे को तोड़कर मंच तक पहुंच जाते हैं।

योगी आदित्यनाथ की तीन रैलियां
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज सीतामढ़ी, समस्तीपुर और चंपारण में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। शनिवार को पीएम मोदी की रैली के बाद आज योगी मैदान संभालेंगे। इससे पहले योगी दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और सीवान में प्रचार कर चुके हैं, जहां उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले बोले थे।

अमित शाह का चुनावी शंखनाद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज सासाराम में बड़ी रैली करेंगे। वे बिहार में एनडीए की जीत को लेकर आत्मविश्वास से भरे हैं और 160 सीटों का दावा कर चुके हैं। शाह की रैलियों में अक्सर लालू यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव उनके निशाने पर रहते हैं।

नीतीश कुमार का फाइनल शो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज प्रचार के आखिरी दिन रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिलों में सभाएं करेंगे। शनिवार को भी उन्होंने कई जनसभाएं कीं। एनडीए की रणनीति के तहत नीतीश अपने पुराने जनाधार को मजबूती देने में जुटे हैं।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश