37.1 C
Indore
Sunday, April 19, 2026
Homeबड़ी खबरबिहार चुनाव में NDA की बड़ी बढ़त, दिल्ली में BJP मुख्यालय पर...

बिहार चुनाव में NDA की बड़ी बढ़त, दिल्ली में BJP मुख्यालय पर जश्न, मनोज तिवारी का गीत चर्चा में

Date:

बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए भारी जीत की ओर बढ़ रहा है। शुरुआती रुझानों और प्राप्त नतीजों के आधार पर गठबंधन 243 में से लगभग 200 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। भाजपा लगभग 95 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। बड़ी बढ़त के बीच नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न का माहौल रहा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पीएम मोदी के संबोधन से पहले भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मंच पर उत्साह भरा माहौल बना दिया। उन्होंने हां हम बिहारी हैं जी, बिहार के आभारी हैं जी गीत गाते हुए गमछा लहराया। मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस गमछे को जो सम्मान दिया है, उसे देखकर सभी कार्यकर्ता भी इसे लहराएं। उनके साथ मंच पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद थे, जो गीत की धुन पर झूमते नजर आए।

  • थोड़े संस्कारी हैं जी, हां हम बिहारी हैं जी।
  • जाति की दीवार टूटी, बिहार के आभारी हैं जी।
  • हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी।।
  • दिल्ली वाले मिलकर बोलो, हम बिहार के आभारी हैं जी।
  • हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी।।

भाजपा कार्यकर्ता और दर्शक भी गीत पर नारे लगाते और तालियां बजाते दिखे। हॉल में ऊर्जा का माहौल था। इस बीच मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यालय पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। मंच पर पीएम मोदी ने भी गमछा लहराकर कार्यकर्ताओं को अभिवादन किया।

संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार के जनादेश ने जंगलराज की वापसी पर रोक लगा दी है। उन्होंने इसे बिहार के लोगों का मजबूत फैसला बताया और गठबंधन की जीत को जनसमर्थन का परिणाम कहा।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश