34.3 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeसिनेमाबिग बॉस 19 फैमिली वीक में आया इमोशनल मोड़, गौरव खन्ना की...

बिग बॉस 19 फैमिली वीक में आया इमोशनल मोड़, गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने दिया गेम बदलने का मंत्र

Date:

बिग बॉस 19 इन दिनों फैमिली वीक के कारण भावुक पलों से भरा हुआ है। शो में लगातार कंटेस्टेंट के घरवाले आ रहे हैं। पहले कुनिका के बेटे अयान आए, फिर अश्नूर के पिता गुरमीत पहुंचे और मंगलवार के एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा की एंट्री हुई। करीब तीन महीने बाद पत्नी को सामने देखकर गौरव भावुक हो गए और पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। आकांक्षा ने सभी घरवालों से मुलाकात की और गौरव को गेम को लेकर जरूरी सलाह दी।

आकांक्षा ने गौरव को दिया नया गेम प्लान

आकांक्षा ने गौरव से साफ कहा कि अब उन्हें खुद के लिए और ज्यादा फोकस्ड होकर खेलना चाहिए। उन्होंने बताया कि सेफ खेलने का समय अब खत्म हो चुका है और गौरव को अपनी असली पर्सनालिटी सामने लानी होगी। आकांक्षा ने बिना किसी झिझक कहा कि गौरव को अब और ज्यादा कॉम्पिटिटिव होना पड़ेगा। उनकी राय में अमाल और फरहाना भट्ट उनके सबसे बड़े प्रतियोगी हैं। साथ ही उन्होंने गौरव को फरहाना से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

आकांक्षा ने बताया कि कई कंटेस्टेंट घर में गौरव के बारे में पीठ पीछे बातें करते हैं, लेकिन बाहर उनके फैंस और दर्शक उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं।

फैमिली वीक में आज आएंगी फरहाना की मां

फैमिली वीक में हाल ही में कुनिका की पोतियां शो में नजर आईं। अब आज के एपिसोड में फरहाना भट्ट की मां एंट्री लेंगी। प्रोमो में देखा गया है कि मां को सामने देखते ही फरहाना भावुक होकर रोने लगती हैं। आने वाले एपिसोड्स में अमाल, मालती, शाहबाज, तान्या और प्रणित के घरवाले भी शामिल होने वाले हैं।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश