13.1 C
Indore
Thursday, February 5, 2026
Homeयूपी समाचारPolice Viral Video: गणतंत्र दिवस पर बागपत पुलिस का अलग अंदाज, वर्दी...

Police Viral Video: गणतंत्र दिवस पर बागपत पुलिस का अलग अंदाज, वर्दी में डांस का वीडियो वायरल

Date:

गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस का एक अलग ही रूप देखने को मिला। इस अनोखे जश्न का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां वर्दी में महिला दारोगा, इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी देशभक्ति गानों पर नाचते नजर आए।

जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को थाने परिसर में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया था। राष्ट्रध्वज फहराने के बाद कार्यक्रम का माहौल अचानक उत्सव में बदल गया। डीजे पर देशभक्ति गीत बजने लगे और पुलिसकर्मी तालियों की गूंज के बीच झूमते दिखाई दिए। वीडियो में महिला दरोगा और इंस्पेक्टर समेत कई जवान पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

कुछ देर के लिए थाना परिसर किसी उत्सव स्थल जैसा नजर आने लगा। वर्दी में पुलिसकर्मियों का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के लिए भी चौंकाने वाला था। यही वजह है कि वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे पुलिस का सकारात्मक और मानवीय चेहरा बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि ऐसे पल पुलिस और आम जनता के बीच दूरी कम करते हैं। फिलहाल यह वीडियो बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस विभाग की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इसी बीच बागपत जिले से जुड़ा एक और वीडियो भी चर्चा में है। इस वीडियो में कार्यालय प्रभारी निरीक्षक के सामने दो सिपाही जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि उसने पहली बार उत्तर प्रदेश पुलिस का ऐसा रूप देखा है, जो उसे काफी पसंद आया। गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मियों का यह जश्न अब आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश