23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeअन्य राज्यगोवा क्लब में बड़ा हादसा, 23 लोगों की मौत, सुरक्षा चूक पर...

गोवा क्लब में बड़ा हादसा, 23 लोगों की मौत, सुरक्षा चूक पर CM सख्त

Date:

उत्तरी गोवा के आरपोरा इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बिर्च बाई रोमियो लेन नाम के नाइट क्लब में लगी भीषण आग में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। इनमें 20 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में ज्यादातर क्लब के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। हादसा शनिवार रात करीब 12 बजकर 4 मिनट पर हुआ, जब क्लब में अचानक धमाका हुआ और कुछ ही देर में आग पूरे परिसर में फैल गई।

सिलेंडर विस्फोट होने की आशंका

पुलिस का कहना है कि आग लगने की सबसे संभावित वजह सिलेंडर विस्फोट है। धमाके के बाद अफरा तफरी मच गई और लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। भाजपा विधायक माइकल लोबो के अनुसार अधिकांश लोगों की मौत दम घुटने से हुई क्योंकि कई लोग घबराहट में बेसमेंट की तरफ भाग गए जहां धुआं तेजी से भर गया। लोबो ने बताया कि मृतकों में कुछ पर्यटक भी थे लेकिन अधिकतर स्थानीय कर्मचारी थे जो क्लब में काम करते थे।

सीएम ने दिया जांच का आदेश

हादसे के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के बाद कहा कि क्लब ने अग्निशमन नियमों का पालन नहीं किया था और सुरक्षा तैयारियों में गंभीर चूक पाई गई है। सीएम ने इस घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी जिन्होंने सुरक्षा खामियों के बावजूद संचालन की अनुमति दी।

भाजपा विधायक माइकल लोबो ने कहा कि यह घटना गोवा की सुरक्षा छवि को चोट पहुंचाने वाली है। उन्होंने सभी नाइट क्लबों और बार में सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य करने पर जोर दिया। उनके अनुसार गोवा को हमेशा एक सुरक्षित पर्यटन स्थल माना गया है और ऐसी घटनाएं भविष्य में नहीं होनी चाहिए।

पुलिस आगे की जांच में जुटी

घटना के बाद स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों ही हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्तब्ध हैं। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया और प्रशासन उन सभी की पहचान सुनिश्चित करने और जांच आगे बढ़ाने में जुटा है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है और पूरे मामले की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश