बिना दस्तावेज संचालित दो स्कूली वाहनों को किया जब्त
मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने पर वसूजा 50 हजार रूपये जुर्माना
इंदौर 24 सितम्बर 2024
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। जिसमें वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। बच्चों, पालकों से चालक-परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। आज अलग-अलग स्कूलों के 50 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान 02 स्कूली वाहन बिना दस्तावेज के संचालित होना पाये जाने पर वाहनों को जब्त किया गया। अन्य स्कूल वाहनों पर भी मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करते पाये जाने पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 50 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया।
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आरटीओ ने की स्कूली वाहनों पर कार्रवाई
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an accountPrivacy Policy
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.














