21.7 C
Indore
Thursday, October 22, 2026
HomeBlogइंदौर में कल सड़कों में हुए जल जमाव पर मुख्यमंत्री ने लिया...

इंदौर में कल सड़कों में हुए जल जमाव पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Date:

अधिकारियों को दिये निर्देश
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सायंकाल इंदौर पहुँचे। उन्होंने एयरपोर्ट पहुँचते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इंदौर में कल हुई तेज बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति पर कैफियत पूछी। कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हें अवगत कराया कि अचानक हुई तेज बारिश में के बाद कई स्थानों पर जल निकासी बाधित हो गई थी तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात जाम की स्थिति निर्मित हुई। इस संबंध में नगर निगम के मैदानी अमले द्वारा तत्काल निकासी के प्रबंध किए गए। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित नहीं हो इसके लिए नगर निगम इंदौर और इंदौर विकास प्राधिकरण उचित एवं स्थायी प्रबंध सुनिश्चित करें। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित सभी विधायक गण संभागायुक्त दीपक सिंह पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता आयुक्त नगर निगम श शिवम वर्मा भी उपस्थित थे।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश