27.8 C
Indore
Tuesday, July 21, 2026
Homeबड़ी खबरParliament March News: संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प,...

Parliament March News: संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, लाठीचार्ज के बाद कई हिरासत में

Date:

Parliament March News: राजधानी दिल्ली में सोमवार को संसद मार्च के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पर एकत्र हुए थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग पार कर संसद की ओर बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए।

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर दिए थे। जंतर-मंतर और संसद मार्ग के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुबह होते ही प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ने लगी और मौके पर लगातार नारेबाजी होती रही।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित क्षेत्र में ही प्रदर्शन करने की अपील की। बताया गया कि नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे और आयोजकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा।

करीब सुबह 10 बजे के बाद स्थिति तब बिगड़ गई, जब प्रदर्शनकारियों का एक समूह बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने लगा। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई और कुछ प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा पार कर आगे निकलने में सफल रहे।

घटना के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के संसद मार्ग की ओर पहुंचने का भी दावा किया गया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। वहीं संसद की सुरक्षा को देखते हुए संसद मार्ग और आसपास के प्रमुख रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार, पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

फिलहाल पुलिस और प्रदर्शनकारी संगठन की ओर से घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है, जबकि प्रदर्शनकारी अपने आंदोलन को जारी रखने की बात कह रहे हैं।

Related Posts

spot_img
PM Modi Live

PM Modi on NEET Paper Leak: दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा,...

0
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान NDA सांसदों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने और सभी राज्यों को मिलकर पेपर लीक रोकने की अपील की।

मध्य प्रदेश