25.9 C
Indore
Tuesday, August 18, 2026
Homeबड़ी खबरMP News: उज्जैन में महिला के साथ अमानवीय व्यवहार, बाल काटे, कपड़े...

MP News: उज्जैन में महिला के साथ अमानवीय व्यवहार, बाल काटे, कपड़े फाड़े और जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

Date:

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, एक महिला के साथ कथित रूप से मारपीट कर महिला के बाल काट दिए गए, उसके कपड़े फाड़े गए और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कुल 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

तीन साल बाद गांव लौटा था दंपती

यह मामला उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के हरनियाखेड़ा गांव का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला ने कुछ वर्ष पहले अपने पहले पति से अलग होने के बाद दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया था और दोनों इंदौर में रह रहे थे। हाल ही में दोनों गांव लौटे थे।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कई लोग जबरन उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। शिकायत के मुताबिक, उसे घर से बाहर घसीटा गया, बाल काटे गए, कपड़े फाड़े गए और जूते-चप्पलों की माला पहनाक अपमानित किया गया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के साथ भी मारपीट की गई और दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई।

जमीन में हिस्सेदारी को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला अपने पूर्व ससुराल पक्ष की जमीन में हिस्सेदारी मांगने गांव पहुंची थी। इसी मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ा और मामला हिंसा तक पहुंच गया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाने के बाद कार्रवाई करेगी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

झारड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश