32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeअन्य राज्य80वें जन्मदिन से पहले बुझ गई जिंदगी, AC ब्लास्ट के बाद आग...

80वें जन्मदिन से पहले बुझ गई जिंदगी, AC ब्लास्ट के बाद आग में रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत

Date:

दिल्ली के हौज खास इलाके में हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार, जो कुछ दिनों बाद अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले थे, एसी में लगी आग के बाद हुए हादसे में अपनी जान गंवा बैठे।

जानकारी के अनुसार धनेंद्र कुमार का परिवार उनके जन्मदिन से पहले एक विशेष समारोह की तैयारी कर रहा था। इसके बाद उन्हें पत्नी और बेटे के साथ लंदन यात्रा पर भी जाना था। परिवार के सदस्य विदेश से दिल्ली पहुंचे हुए थे और सभी आने वाले दिनों की योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे।

एसी में आग लगने के बाद मचा हड़कंप

बताया गया कि घटना वाली रात परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में चले गए थे। इसी दौरान बेटे गौरव के कमरे में लगे एसी की इनडोर यूनिट में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फॉल्स सीलिंग और फर्नीचर तक फैल गई, जिससे पूरे घर में धुआं भरने लगा।

गौरव ने तुरंत अपने माता-पिता को बचाने की कोशिश की। उनकी मां व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस बीच धुआं तेजी से घर के अन्य हिस्सों में फैल गया।

धुएं के बीच पिता को बचाने की कोशिश

गौरव के मुताबिक उस समय उनके पिता अपने कमरे के वॉशरूम में थे। लगातार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला क्योंकि पूरे घर में घना धुआं फैल चुका था। बाद में एक सुरक्षा गार्ड की मदद से उन्हें वॉशरूम से बाहर निकाला गया।

धुएं और गर्मी के कारण गौरव भी बेहोश होकर गिर पड़े, लेकिन घर के कर्मचारियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद पिता-पुत्र दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान गुरुवार को धनेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया।

काम के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे

धनेंद्र कुमार को जानने वाले लोगों का कहना है कि 79 वर्ष की उम्र में भी वे बेहद सक्रिय और ऊर्जावान थे। वे एक सलाहकार फर्म के चेयरमैन के रूप में काम कर रहे थे और नियमित रूप से लंबे समय तक कार्य करते थे।

उनके सहयोगियों और स्टाफ ने उन्हें अनुशासित, संवेदनशील और परिवार की परवाह करने वाला व्यक्ति बताया। फिलहाल मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश