22.2 C
Indore
Thursday, October 22, 2026
Homeबड़ी खबरमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया आष्टा में 61 करोड़ रुपए की...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया आष्टा में 61 करोड़ रुपए की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण

Date:

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आष्टा में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। यह भवन लगभग 61 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। प्रथम चरण में यह भवन 15 एकड़ में बनाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को नए भवन की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऐसे विद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

उल्लेखनीय है कि विद्यालय में सर्व सुविधा युक्त लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब भी बनाई गई है। विद्यालय में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग भी सुनिश्चित की गई। साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया गया है। विद्यालय में वर्तमान में करीब 3800 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। यहाँ केजी-1 से लेकर कक्षा 12वीं तक शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध है। विद्यालय में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और कृषि संकाय संचालित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय में 160 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है और 90 कक्ष बनाए गए हैं। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए परिसर में खेल मैदान और बॉटनिकल गार्डन भी है। परिवहन सुविधा के तहत 16 बसें संचालित की जा रही हैं, जो आसपास के लगभग 100 गाँवों से विद्यार्थियों को निःशुल्क विद्यालय तक लाती हैं।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश