33.1 C
Indore
Saturday, October 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरइंदौर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: कलेक्टर शिवम वर्मा की अपील,...

इंदौर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: कलेक्टर शिवम वर्मा की अपील, अफवाहों से रहें दूर

Date:

इंदौर: शहर में पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि इंदौर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि इंदौर डिपो में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जहां से लगातार डीलर्स को सप्लाई दी जा रही है।

Indore Petrol News

उन्होंने स्पष्ट किया कि ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर अफवाहों के कारण अनावश्यक भीड़ देखने को मिल रही है।

कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

spot_img
टाटा नमक: 1983 में पैकेटबंद आयोडीनयुक्त नमक की शुरुआत, मिथापुर के प्लांट से घर-घर तक कैसे पहुंचा टाटा नमक

टाटा नमक: 1983 में पैकेटबंद आयोडीनयुक्त नमक की शुरुआत, मिथापुर के...

0
टाटा नमक की जड़ें 1944 में गुजरात के मिथापुर में टाटा केमिकल्स के प्लांट से निकले नमक तक जाती हैं। 1983 में पैकेटबंद आयोडीनयुक्त नमक के रूप में लॉन्च के समय खुले नमक के आदी ग्राहकों को इसकी जरूरत समझाना चुनौती था। कंपनी ने जागरूकता अभियान चलाया और बाद में रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों में भी विस्तार किया।

मध्य प्रदेश