23.1 C
Indore
Saturday, March 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरइंदौर के स्वच्छता मॉडल की देश में गुंज, भारत सरकार रक्षा मंत्रालय...

इंदौर के स्वच्छता मॉडल की देश में गुंज, भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल का किया अवलोकन

Date:

देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले इंदौर नगर निगम के स्वच्छता को मॉडल राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली से आए 14 सदस्यीय दल ने देखा। इस अवसर पर आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के वरिष्ठों का सिटी बस ऑफिस में पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इसके पश्चात इंदौर नगर निगम द्वारा किए गए नवाचारों, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली एवं संपूर्ण स्वच्छता मॉडल पर विस्तृत प्रजेंटेशन के माध्यम से दल को अवगत कराया गया। आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा इंदौर की स्वच्छता यात्रा, जीरो वेस्ट सिटी के प्रयास, प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन, सीएनडी वेस्ट प्रोसेसिंग, बायो सीएनजी उत्पादन, तथा जन भागीदारी से किए गए नवाचारों की संपूर्ण जानकारी दी गई।

इंदौर के स्वच्छता मॉडल की देश में गुंज

माननीय राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली से आए अधिकारियों द्वारा सिटी बस ऑफिस में प्रजेंटेशन देखा व आई सीसीसी, राजशाही जीटीएस, टेªचिंग ग्राउण्ड स्थित बायो सीएनजी, सी एंड डी वेस्ट प्लांट अन्य प्लांट का अवलोकन किया गया। इस दौरान अपर आयुक्त श्री अर्थ जैन श्री प्रखर सिंह व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के पश्चात राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली से आई 16 सदस्यीय दल ने इंदौर नगर निगम के कार्यों की सराहना करते हुए, इंदौर जैसी गति और सशक्त क्रियान्वयन की प्रशंसा की गई, उन्होंने कहा कि इंदौर ने वाकई में स्वच्छता के क्षेत्र में एक मजबूत मिसाल कायम की है। इंदौर का मॉडल बहुत ही प्रभावशाली है।

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 16 सदस्यीय दल द्वारा सीटी बस आफिस स्थित आईसीसीसी सेंटर का भी अवलोकन किया गया, यहां पर आयुक्त ने बताया कि किस प्रकार से इंदौर स्वच्छता के साथ ही लोक परिवहन वाहनो के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है।

इंदौर के स्वच्छता मॉडल की देश में गुंज

आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 16 सदस्यीय दल को इंदौर के स्वच्छता अभियान के विस्तृत जानकारी देते हुए, बताया कि किस प्रकार से पूर्व में इंदौर में जगह-जगह कचरा पेटिया हुआ करती थी, जिस कचरा पेटी के आस-पास कचरे के ढेर लगा हुए होते थे।

इसके पश्चात इंदौर ने स्वच्छता अभियान के तहत इंदौर को कचरा पेटी से मुक्त करते हुए, शहर के चिंहित वार्ड में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन चलाये, जिनका जीपीएस सिस्टम के माध्यम से मॉनिटरिंग किया जा रहा है, सभी कचरा संग्रहण वाहनो अपने निर्धारित रूट व समय पर अपने कार्य क्षेत्र में कार्य कर रहे है। शहर को ओडीएफ मुक्त कैसे किया। पहले गीला-सुखा कचरा संग्रहित किया जाता है। अब हर दिन 6 बिन की तर्ज पर 6 प्रकार का कचरा संग्रहित किया जा रहा है।

इंदौर के स्वच्छता मॉडल की देश में गुंज

थैला बैंक, बर्तन बैंक, डिस्पोजल फ्री क्षेत्र, जीरो वेस्ट इवेंट, जीरो वेस्ट शादी, नाला सफाई अभियान, नाला क्रिकेट, नाला मेडिकल चेकअप, नाला फुटबॉल, नाला दंगल व अन्य गतिविधियेां के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनो से संग्रहित कचरे को गारबेज कचरा ट्रांसर्फर स्टेशन तक किस प्रकार से पहुंचाया जा रहा है। इस सेग्रिगेट कचरे को किस प्रकार से टेªचिंग ग्राउण्ड पर डिसेंटलाईज्ड मटेरियल रिकवरी प्लांट व ड्राय वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट में प्रोसेस किया जा रहा है।

इसके साथ ही टेचिंग ग्राउण्ड में बायागैस प्लांट के संबंध में भी विस्तार से जानकारी देते हुए, बताया कि यह एशिया को बडा बायोगैस सीएनजी प्लांट है जहां पर गीले कचरे से बायोगैस का निर्माण किया जाकर उसे लोक परिवहन में उपयोग किया जा रहा है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश