29.4 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeबड़ी खबरइंदौर से निकली ओवरनाइट एक्सप्रेस जबलपुर में हादसे का शिकार, दो कोच...

इंदौर से निकली ओवरनाइट एक्सप्रेस जबलपुर में हादसे का शिकार, दो कोच पटरी से उतरे

Date:

जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास हादसा: सभी यात्री सुरक्षित, कोई हानि नहींट्रैक की मरम्मत का काम जारी

जबलपुर। इंदौर से जबलपुर जाने वाली (22191) ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 कोच आज सुबह जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इनमें एक पार्सल और एक एसी कोच है। घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंच रही थी। इसकी रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटे थी। उतरे कोच को फिर से पटरी पर लाने का काम चल रहा है। इससे अप ट्रैक बाधित हुआ है। ट्रेन में 10 से 12 कोच थे। जानकारी मिलते ही पश्चिम-मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। एक यात्री ने बताया कि वह कोच पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ इस तरह के झटके लगे जैसे बहुत तेजी से ब्रेक लगा हो। कुछ समझ में आता, तब तक ट्रेन खड़ी हो चुकी थी। हालांकि कुछ देर के लिए ऐसा भी लगा कि जैसे कोई हादसा हो गया है। इसके बाद ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही। कुछ देर बाद जब कोच से उतरकर बाहर देखा तो दो डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे।
डब्ल्यूसीआर ने कहा- ट्रैक जल्द ठीक हो जाएगा
पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रैक जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। कुछ देर के लिए जरूर इटारसी से जबलपुर आने वाली ट्रेन को मदन महल स्टेशन पर रोका गया है।

चार सदस्यीय अधिकारियों की जांच टीम गठित
डब्ल्यूसीआर की जीएम शोभना बंदोपाध्याय ने चार सदस्यीय अधिकारियों की जांच टीम गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट तीन दिन में पेश करने के लिए कहा गया है। डिरेल डिब्बे को उठाने की कवायद चल रही है। कुछ देर बाद उन्हें रेल कोचिंग डिपो में पहुंचा दिया जाएगा। घटना को लेकर पायलट और लोको पायलट से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश