महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और अजित पवार का निजी विमान बुधवार सुबह बारामती (महाराष्ट्र) में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया है। दुर्घटना में अजित पवार की मौत हो गई है। घटना बारामती एयरपोर्ट के पास तब हुई जब विमान रनवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दुर्घटना हो गई।
दुर्घटना की तस्वीरों और वीडियो फुटेज से पता चलता है कि हादसा किसी खुले क्षेत्र या खेत के पास हुआ है और विमान से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। लोग घटना के बाद राहत टीमों और स्थानीय प्रशासन की मदद से घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि विमान में डिप्टी सीएम सवार थे।
अधिकारियों के मुताबिक, हवाई जहाज बारामती में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहा था। पवार इसी क्षेत्र से लंबे समय से राजनीतिक रूप से जुड़े रहे हैं और यह सीट पारिवारिक गढ़ मानी जाती है। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भी यहां से जीत दर्ज की थी।
6 लोगों की हुई मौत
इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। इस दुर्घटना में कोई नहीं बचा। विमान में सवार सभी पांच लोग मारे गए हैं। इस एयरक्राफ्ट में डिप्टी सीएम अजित पवार के अलावा उसके एक पीएसओ, सहायक और दो ग्रुप मेंबर शामिल हैं। प्लेन क्रैश होने की वजह की जांच की जा रही है। प्रशासन और राहत एजेंसियों की टीमों को घटनास्थल पर भेजकर बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

पवार परिवार रवाना
इस हादसे की खबर लगते ही बारामती सांसद सुप्रिया सुले सहित पवार परिवार के कई सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार की ओर से डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य को लेकर अभी आधिकारिक बयान दिया जाना बाकी है।
डिप्टी सीएम के तौर पर अजित पवार ने कुल चार मुख्यमंत्री के साथ काम किया है। इनमें पृथ्वीराज चव्हान, देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे शामिल हैं। इस तरह वह हमेशा ही सत्ता में शामिल रहे। अजीत पवार को महाराष्ट्र में सबसे लंबे समय तक डिप्टी सीएम रहने के लिए जाना जाता है।

















