13.1 C
Indore
Thursday, February 5, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरविंध्याचल सोशल ग्रुप का वार्षिकोत्सव सम्मेलन सम्पन्न, 4500 से अधिक विंध्य जनों...

विंध्याचल सोशल ग्रुप का वार्षिकोत्सव सम्मेलन सम्पन्न, 4500 से अधिक विंध्य जनों की उपस्थिति में हुआ विंध्य महोत्सव

Date:

सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप के मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि ग्रुप का  20वां वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन होटल ब्लू लीफ बिचौली मर्दाना में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 4500 से अधिक विंध्य जनों की उपस्थिति रही। आज वार्षिकोत्स में ऐसा लगा कि मानो समूचा विंध्य क्षेत्र मालवा की धरती इंदौर में उपस्थित हो गया हो।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विंध्य क्षेत्र के सीधी सिंगरौली से सांसद डॉ राजेश मिश्रा थे।  विशिष्ट अतिथि  मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, इंडिगो एयरलाइंस के उपाध्यक्ष वरुण द्विवेदी,  पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आर ए द्विवेदी, समाजसेवी सुनील सिंह बघेल, डॉ अरविंद शुक्ला, पूर्व एडिशनल एसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल, विंध्य वासिनि मित्र मंडल देवास के राम पदार्थ मिश्रा सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी सतीश दुबे ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप की आराध्य देवी शारदा  माता के पूजन एवं वंदना से हुई। साथ ही गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गई। 

स्वागत भाषण एवं ग्रुप की संपूर्ण जानकारियां, ग्रुप का प्रतिवेदन, ग्रुप के सचिव दिलीप मिश्रा ने दिया। साथ ही ग्रुप सचिव दिलीप मिश्रा इंदौर से रीवा के बीच हवाई जहाज की सुविधा दिलवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं इंडिगो के उपाध्यक्ष वरुण द्विवेदी एवं मध्यप्रदेश शासन का आभार माना।

ग्रुप के अध्यक्ष आर पी शर्मा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों से अम्बेडकर नगर इंदौर रीवा ट्रेन को नियमित करने की मांग की एवं इंडिगो एयरलाइंस के उपाध्यक्ष वरुण द्विवेदी से इंदौर रीवा के बीच संचालित फ्लाइट का किराया और कम करवाने हेतु मांग रखी।

इंडिगो ने माननीय उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के आग्रह पर फ्लाइट संचालित करने से पूर्व ही 600 रु किराया कम कर दिया था जो कि अभी इंदौर से रीवा का किराया 4700 रुपए है। ग्रुप के लोग चाहते हैं कि यदि किराया 4000 रु के अंदर हो जाए तो इसकी सुविधा आम जन भी बहुत आसानी से ले सकते है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीधी सिंगरौली के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज इंदौर में इतनी बड़ी संख्या विंध्य जनों को देखकर ऐसा लगा कि मानो समूचा विंध्य मालवा की धरती में उमड़ आया हो। आज अपनों के बीच आकर हमें अपार खुशियां प्राप्त हुई है। अब आपकी यह मांग इंदौर रीवा ट्रेन को नियमित करवाने वाली सिर्फ आपकी ही नहीं बल्कि हमारी भी मांग हो गई है। इसको नियमित करवाने के लिए हम बहुत जल्द केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव जी से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने विंध्याचल सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित स्नेह सम्मेलन के लिए सभी विंध्य जनों को बधाई दी। साथ ही  इंदौर रीवा ट्रेन को नियमित करवाने हेतु कहा कि हम लगातार इसको नियमित करवाने के लिए प्रयासरत है। अब तो सीधी सिंगरौली के सांसद राजेश मिश्रा सहित विंध्य के सभी सांसदों को साथ लेकर रेल मंत्री जी को ज्ञापन देकर अपनी बात रखेंगे।  साथ ही शंकर लालवानी ने कहा कि विंध्य की बघेली भाषा बहुत लोकप्रिय है। इसमें अपनो की मिठास है।

ग्रुप के अवधेश तिवारी डॉ आर एन मिश्रा रमेश पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में विंध्य क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्याणी मिश्रा एवं अजीता द्विवेदी के द्वारा विंध्य क्षेत्र की लोकप्रिय लोक गायिका बघेली भाषा में सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गई। जिसमें राष्ट्रीय गीत सहित  विंध्य की बघेली  भाषा में,  विंध्य के प्रमुख गीत सोहर, गारी, बनरा गीत ,स्वागत गीत, सहित अन्य गीतों की प्रस्तुतियां दी। विंध्य से आए सभी कलाकारों ने अपनी सुमधुर भाषा में प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। साथ ही ग्रुप से जुड़े बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर एक से बढ़कर राष्ट्रीय गीतों, भजनों एवं सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी।

ग्रुप के अध्यक्ष आर पी शर्मा, सचिव दिलीप मिश्रा, मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि  कार्यक्रम में समाज हित में अच्छे कार्य करने वाले  30 कार्यकर्ताओं, समाज में  अधिक सदस्य जोड़ने वाले ग्रुप के जोनों, 35 से अधिक ग्रुप के वरिष्ठ जनों, 137 से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं एवं राज्य स्तर प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलो में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर तिवारी ने किया।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश