32.1 C
Indore
Tuesday, March 24, 2026
Homeअन्य राज्यशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को बताया समझदार व्यक्ति, बोले-...

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को बताया समझदार व्यक्ति, बोले- उन्हें यूपी का सीएम होना चाहिए

Date:

प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या स्नान को लेकर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब भी खत्म नहीं हुआ है। विवाद के बाद से शंकराचार्य अपने शिविर के बाहर विरोध में बैठे हुए हैं। उन्होंने चौथे स्नान पर्व बसंत पंचमी पर भी गंगा स्नान नहीं किया।

इसी बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केशव मौर्य एक समझदार व्यक्ति हैं। इसी वजह से उन्होंने यह कहा कि शंकराचार्य को स्नान कर लेना चाहिए।

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि केशव मौर्य यह मानते हैं कि अधिकारियों से कहीं न कहीं गलती हुई है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम का यह बयान समझदारी भरा है। इसमें सच्चाई झलकती है।

शंकराचार्य यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने सही बात सामने रखी है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को ऐसे ही समझदार व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था। अगर ऐसा होता तो प्रदेश के लिए भी बेहतर रहता।

पुरी शंकराचार्य ने किया समर्थन

पूरे मामले पर पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह शंकराचार्य की इच्छा का विषय है। शंकराचार्य की इच्छा पर कोई अंकुश नहीं लगा सकता।

निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि शंकराचार्य से यह नहीं कहा जा सकता कि आप पैदल जाएं या पालकी से उतरें। इसी तरह यह भी तय नहीं किया जा सकता कि उन्हें पालकी पर ही चढ़ना चाहिए। यह पूरी तरह शंकराचार्य की मर्यादा और इच्छा से जुड़ा विषय है।

फिलहाल मेला प्रशासन और अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बीच तनाव बना हुआ है। शंकराचार्य ने साफ कहा है कि जब तक उन्हें ससम्मान गंगा स्नान नहीं कराया जाता और भविष्य को लेकर ठोस घोषणा नहीं होती, तब तक वह विरोध पर बैठे रहेंगे।

अपने स्वास्थ्य को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरब की हवा में ज्यादा देर बैठने से शरीर में थकान आ गई थी। हालांकि कंबल ओढ़कर उन्होंने खुद को सुरक्षित रखा। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश