23.1 C
Indore
Sunday, March 22, 2026
Homeसिनेमाकौन है आम्रपाली दुबे का असली पति, एक्ट्रेस ने खुद कर दिया...

कौन है आम्रपाली दुबे का असली पति, एक्ट्रेस ने खुद कर दिया खुलासा

Date:

Amrapali Dubey Husband: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को कौन नहीं जानता है। उन्होंने भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शकों ने काफी प्यार भी दिया। दोनों की जोड़ी इतनी हिट थी कि लोग आम्रपाली और निरहुआ को पति-पत्ती मानने लगे थे।

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ के साथ-साथ पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ बहुत काम किया है। खेसारी और पवन के साथ भी आम्रपाली की जोड़ी हिट रही है। लेकिन निरहुआ के साथ आम्रपाली ने इतनी अधिक फिल्में की है और ज्यादातर फिल्मों में निरहुआ की पत्नी का किरदार निभाया है।

दोनों की इसी कैमिस्ट्री की वजह से निरहुआ को आम्रपाली दुबे का पति कई लोग मानने लगे हैं। बता दें कि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आम्रपाली दुबे की अभी शादी नहीं हुई है। उन्होंने कई बार इंटरव्यू के दौरान कहा है कि जब भी वह शादी करेंगी तो सभी को बताकर करेंगी।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे को-स्टार हैं जो भोजपुरी फिल्मों में पति-पत्नी का किरदार निभाते हैं। निरहुआ की पहले ही शादी हो चुकी है। निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी है। दिनेश लाल यादव की शादी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही हो गई थी।

निरहुआ और आम्रपाली की प्रमुख फिल्में

क्रम संख्याफिल्म का नामरिलीज़ वर्षआम्रपाली का किरदारनिरहुआ का किरदार
1निरहुआ रिक्शावाला 22015मधुनिरहुआ
2पटना से पाकिस्तान2015सरस्वतीचंद्रभान
3निरहुआ हिंदुस्तानी2014सानियानिरहुआ
4निरहुआ हिंदुस्तानी 22017नैनानिरहुआ
5निरहुआ हिंदुस्तानी 32019राधिकानिरहुआ
6बॉर्डर2018सुनीतावीर प्रताप
7राम लखन2016सीताराम
8आशिक आवारा2016मधुसूरज
9जय वीरू2019पूजावीरू
10लल्लू की लैला2019लैलालल्लू

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश