30.6 C
Indore
Saturday, July 18, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरRahul Gandhi Indore Visit: पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, बॉम्बे हॉस्पिटल से...

Rahul Gandhi Indore Visit: पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, बॉम्बे हॉस्पिटल से भागीरथपुरा तक पैदल पहुंचे

Date:

Rahul Gandhi Indore Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर पहुंचकर दूषित पानी पीने से प्रभावित पीड़ितों और उनके परिवारों से मुलाकात की। इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल गए, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल 8 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

बॉम्बे हॉस्पिटल में पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा इलाके पहुंचे। यहां उन्होंने मासूम अव्यान के परिवार से मुलाकात की, जिसकी मौत दूषित पानी पीने से हुई थी। राहुल गांधी ने परिजनों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके अलावा उन्होंने अन्य प्रभावित परिवारों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।

बॉम्बे हॉस्पिटल से भागीरथपुरा पैदल चले

भागीरथपुरा की संकरी गलियों में राहुल गांधी पैदल चलते हुए पीड़ितों के घरों तक पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर रखी थी। इसके बाद राहुल गांधी संस्कार उद्यान पहुंचे, जहां दूषित पानी से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को बुलाया गया था। यहां उन्होंने एक-एक परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेस पार्टी की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रत्येक पीड़ित परिवार को डेढ़ लाख रुपये की मदद प्रदान की जा रही है। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी थे मौजूद

इंदौर दौरे के दौरान राहुल गांधी के साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया।

राहुल गांधी सुबह करीब 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। एयरपोर्ट से वे सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए और फिर भागीरथपुरा और उसके बाद संस्कार उद्यान पहुंचे।

Related Posts

spot_img
Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, रेड अलर्ट...

0

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए नौ जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई […]

मध्य प्रदेश