22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeबड़ी खबरगुजरात दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे, शौर्य यात्रा...

गुजरात दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे, शौर्य यात्रा में लिया हिस्सा और डमरू बजाकर दी वीरों को श्रद्धांजलि

Date:

प्रधानमंत्री Narendra Modi गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री सोमनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों की स्मृति में आयोजित शौर्य यात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा सोमवनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर निकाली गई, जिसमें 108 घोड़ों के साथ भव्य जुलूस शामिल रहा। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शौर्य यात्रा में शिवभक्ति में दिखे पीएम मोदी

शौर्य यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने अपने दोनों हाथों में डमरू लेकर उसे जोर-जोर से बजाया। यह दृश्य श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का आयोजन Somnath Temple की ऐतिहासिक विरासत और स्वाभिमान की भावना को उजागर करने के उद्देश्य से किया गया था। प्रधानमंत्री कुछ देर बाद स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सोमनाथ मंदिर

पीएम मोदी का कार्यक्रम और विकास योजनाएं

सोमनाथ कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी Rajkot रवाना होंगे। वहां वे मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस, ट्रेड शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का भी शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री इसी मंच से गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन (GIDC) के 14 ग्रीनफील्ड स्मार्ट एस्टेट की घोषणा करेंगे और राजकोट में GIDC के मेडिकल डिवाइस पार्क का उद्घाटन करेंगे। शाम के समय प्रधानमंत्री Ahmedabad में अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2 (सेक्टर 10A से महात्मा मंदिर) का भी उद्घाटन करेंगे।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश