23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeबड़ी खबरIMD Cold Alert: उत्तर भारत में ठंड का कहर, IMD ने जारी...

IMD Cold Alert: उत्तर भारत में ठंड का कहर, IMD ने जारी किया 7 दिन का कोल्ड अलर्ट

Date:

IMD Cold Alert: India Meteorological Department ने उत्तर भारत के लिए कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक सुबह और शाम के समय बहुत घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है और लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

चार जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पांच से आठ जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान में पांच से नौ जनवरी और पूर्वी राजस्थान में पांच से दस जनवरी तक ठंड का प्रकोप बना रह सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद दो दिनों के भीतर तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, मध्य और पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड ने और तेज रफ्तार पकड़ ली है। यहां कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया है। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। मौसम विभाग ने चार से सात जनवरी तक राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

Delhi में रविवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से कम था। आयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री और लोधी रोड पर सबसे अधिक अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश