22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीयबांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष खालिदा जिया का 80 वर्ष...

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन

Date:

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं और लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं। खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उनके निधन की जानकारी बीएनपी के आधिकारिक फेसबुक पेज से दी गई।

मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने ढाका के एवरकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 80 वर्ष की थीं और पिछले कई सालों से लिवर, डायबिटीज और हृदय रोग सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं।

लंबे समय से चल रहा था इलाज

खालिदा जिया को 23 नवंबर से एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। 11 दिसंबर को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार को अस्पताल के डॉक्टरों ने भी बताया था कि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह बेहद नाजुक स्थिति में हैं। बीएनपी द्वारा उन्हें विदेश इलाज के लिए ले जाने की इच्छा जताई गई थी, लेकिन उनकी शारीरिक स्थिति के चलते यह संभव नहीं हो पाया।

पीएम मोदी ने जताया था दुख

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 दिसंबर को खालिदा जिया के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, “बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य के बारे में जानकर बहुत चिंतित हूं। उन्होंने कई वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में योगदान दिया है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।”

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश