32 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशभावांतर योजना: किसानों के खातों में पहुंची 810 करोड़ की बड़ी राहत,...

भावांतर योजना: किसानों के खातों में पहुंची 810 करोड़ की बड़ी राहत, भावांतर योजना की तीसरी किस्त जारी

Date:

भावांतर भुगतान योजना के तहत प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रतलाम जिले के जावरा से योजना की तीसरी किस्त के रूप में 810 करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की। इस किस्त से प्रदेश के 3 लाख 77 हजार किसानों को लाभ मिला है।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। विदिशा जिले में कृषि उपज मंडी समिति परिसर में इसका लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में मंडी के व्यापारी, हम्माल, तुलावट कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विदिशा कृषि उपज मंडी की सचिव और नोडल अधिकारी नीलकमल वैघ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसानों को भावांतर भुगतान योजना की पूरी जानकारी दी गई। साथ ही शासन की ओर से किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों से भी सभी को अवगत कराया गया।

विदिशा जिले के 28,120 किसनों को मिला लाभ

भावांतर भुगतान योजना की तीसरी किस्त के अंतर्गत विदिशा जिले के कुल 28,120 किसानों को लाभ मिला है। जिले में किसानों के खातों में कुल 66 करोड़ 23 लाख 70 हजार 289 रुपये की राशि अंतरित की गई है।

किसानों ने समय पर सहायता राशि मिलने पर खुशी जताई और इसे आर्थिक मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया। किसानों का कहना है कि भावांतर भुगतान योजना से उन्हें फसल का उचित मूल्य मिलने में मदद मिल रही है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश