31.1 C
Indore
Monday, March 2, 2026
Homeराष्ट्रीयउन्नाव रेप केस में हाई कोर्ट के फैसले के बाद जंतर मंतर...

उन्नाव रेप केस में हाई कोर्ट के फैसले के बाद जंतर मंतर पर प्रदर्शन, पीड़िता की मां हुईं बेहोश

Date:

उन्नाव रेप केस में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया है। उम्रकैद की सजा को निलंबित किए जाने के आदेश के विरोध में आज पीड़िता अपनी मां के साथ दिल्ली के जंतर मंतर पहुंची। यहां उन्होंने न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू किया लेकिन कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रदर्शन के दौरान भीड़ में एक व्यक्ति भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाता दिखा। इस पर पीड़िता की मां ने कड़ा विरोध जताया। बहस के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने उन्हें संभाला। पीड़िता की मां ने इस दौरान आरोपी कुलदीप सेंगर को फांसी देने की मांग भी दोहराई।

स्थिति बिगड़ती देख दिल्ली पुलिस ने पीड़िता और उनकी मां को प्रदर्शन स्थल से कुछ दूरी पर ले जाकर सुरक्षा दी। इसी बीच कुछ लोग हाथों में तख्तियां लेकर आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन में भी जंतर मंतर पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी।

उम्रकैद की सजा निलंबित करने के खिलाफ प्रदर्शन

दरअसल 2017 के उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में निलंबित किया है। इसी आदेश के खिलाफ पीड़िता के समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे। तभी खुद को पुरुष आयोग से जुड़ा बताने वाले कुछ लोग सेंगर के समर्थन में पहुंच गए जिससे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

इस बीच पीड़िता ने सीबीआई के फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सीबीआई ने पहले सुप्रीम कोर्ट का रुख किया होता तो आरोपी को राहत नहीं मिलती। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके पिता की हत्या हुई, परिवार के अन्य सदस्यों को नुकसान पहुंचाया गया और अब उनकी सुरक्षा भी हटा ली गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है और वह आखिरी सांस तक न्याय की लड़ाई लड़ेंगी।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश