29.4 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा तेंदुआ की मौत, बाघ से संघर्ष की...

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा तेंदुआ की मौत, बाघ से संघर्ष की आशंका

Date:

वन विभाग में मचा हड़कंप, पीएम रिपोर्ट आने के बाद पचा चलेगी सच्चाई

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज अंतर्गत बफर जोन के बीट सकरिया  वयस्क मादा तेंदुआ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी। वर्मा ने बताया कि 2 सितबंर को जंगल में गस्त करने के दौरान शाम को वन परिक्षेत्र धमोखर (बफर) के बीट सकरिया में एक वयस्क मादा तेन्दुआ मृत अवस्था में मिली। इसकी जानकारी मिलने के बाद टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पहुंचे और मौका मुआयना किया। वेटनरी डॉक्टरों की टीम ने उप संचालक की मौजूदगी में मादा तेंदुआ का पोस्टमार्टम किया गया।

पीएम करने के बाद टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की मौजूदगी में मादा तेंदुआ का अंतिम संस्कार किया गया। मादा तेंदुआ के बारे में जानकारी देते हुए उप संचालक ने बताया कि मादा तेंदुआ के पास बाघ के पैरों के निशान मिले हैं। आशंका है कि तेंदुआ की मौत संघर्ष के चलते हुई हो। वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेंगे। गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुप्रबंधन के चलते वन्य जीवों के शिकार होने की घटनाएं बढ़ गई है। इसके कारण लगातार वन्य जीवों को मौत का दंश झेल रहा है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश