19.1 C
Indore
Monday, March 2, 2026
Homeबड़ी खबरGold Silver Price Today: सोना और चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सर्राफा...

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सर्राफा बाजार में छाया सन्नाटा

Date:

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों ने आज सर्राफा बाजार में नया इतिहास रच दिया है। दोनों कीमती धातुएं एक बार फिर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। चांदी के भाव आज एक झटके में 13117 रुपये उछलकर 232100 रुपये प्रति किलो पर खुले। वहीं सोने की कीमत में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली और यह 1287 रुपये बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

जीएसटी जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 239063 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं 24 कैरेट सोना जीएसटी समेत 142051 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बीते दिन यानी बुधवार को चांदी बिना जीएसटी 218983 रुपये प्रति किलो और सोना 136627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज सुबह बाजार खुलते ही सोना बिना जीएसटी 137914 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

एक साल में 62174 रुपए तक की बढ़ोतरी

अगर पूरे साल की बात करें तो सोने की कीमत में अब तक करीब 62174 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं चांदी ने भी निवेशकों को चौंकाते हुए 146083 रुपये प्रति किलो की छलांग लगा दी है। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते सर्राफा बाजार में खरीदार कम और बेचने वालों की संख्या ज्यादा नजर आ रही है।

आज 23 कैरेट सोना भी तेज उछाल के साथ 137362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 141482 रुपये हो गई है। 22 कैरेट सोना 126329 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है जबकि जीएसटी के साथ यह 130118 रुपये हो चुका है। 18 कैरेट सोना 103436 रुपये और 14 कैरेट सोना 80680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

ये सभी हाजिर भाव India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA की ओर से जारी किए गए हैं। सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार चढ़ाव बना रह सकता है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश