22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशआयुक्त शिवम वर्मा द्वारा सफाई एवं जल जमाव का किया निरीक्षण

आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा सफाई एवं जल जमाव का किया निरीक्षण

Date:

जल जमाव के पॉइंट मिलने और जल निकासी की व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने पर जोनल अधिकारी को किया निलंबित

इंदौर दिनांक 2 सितंबर 2024। आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था के क्रम में आज प्रातः काल शहर के विभिन्न स्थानों पर सफाई एवं जल जमाव स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री श्री डी आर लोधी, क्षेत्रिय झोनल अधिकारी सीएसआई एवं अन्य उपस्थित थे।

आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा आज सुबह जोन क्रमांक 22 के निरीक्षण के दौरान जोन क्षेत्र में कई स्थानों पर जल जमाव के पॉइंट मिलने तथा वर्षा जल की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं करने पर व सफाई व्यवस्था में भी लापरवाही मिलने पर जोनल क्रमांक 22 के जोनल अधिकारी दौलत सिंह गुंडीया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

इसके साथ ही आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा विजयनगर चौराहा, रेडिशन चौराहा, बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा, निपानिया, महालक्ष्मी रोड, सत्य साईं चौराहा आदि क्षेत्रों का दौरा किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था एवं जल जमाव की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जल भराव की शीघ्र निकासी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने चेंबरों की नियमित सफाई और जल निकासी तंत्र की सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश