19.1 C
Indore
Thursday, January 15, 2026
Homeबड़ी खबरBJP जल्द शुरू कर सकती है राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया,...

BJP जल्द शुरू कर सकती है राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया, ये नाम हैं सबसे आगे

Date:

BJP Leadership पर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। बिहार चुनाव खत्म होते ही पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी अब अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रविवार तक नई दिल्ली में एक अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में संगठनात्मक चुनावों की स्थिति और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी।

सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद वरिष्ठ नेताओं की हाई लेवल मीटिंग दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हो सकती है। इसी बैठक में भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की टाइमलाइन तय हो सकती है। बीते वर्ष से लंबित यह प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। संगठन के 29 राज्यों में चुनाव पूरे हो चुके हैं। केवल उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और कुछ बड़े राज्यों की प्रक्रिया बची है। बिहार में दिलीप जायसवाल के मंत्री बनने के बाद यहां भी नए प्रदेश अध्यक्ष पर चर्चा शुरू हो चुकी है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी की मौजूदगी वाली बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर बड़े संगठनात्मक बदलावों पर भी बात हो सकती है। Uttar Pradesh और Haryana के प्रदेश अध्यक्षों के चयन पर भी निर्णायक फैसला संभव है।

जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2023 में समाप्त हो गया था। लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनावों के चलते उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था। अब चर्चाओं में कहा जा रहा है कि पार्टी जनवरी 2026 तक नए अध्यक्ष का चुनाव पूरा करना चाहती है। 14 जनवरी के बाद खरमास खत्म होगा, जिसके बाद औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सबसे आगे माने जा रहे हैं। उनका संगठन और RSS से मजबूत जुड़ाव उन्हें प्रबल दावेदार बनाता है। भूपेंद्र यादव का नाम भी चर्चा में है जिन्हें OBC चेहरा होने का लाभ मिल सकता है। इसी सूची में शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं।

इधर, बुधवार को संसद भवन में कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों ने बिहार चुनाव में मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तालियां बजाकर स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार पीएम ने NDA को स्थिर और स्वाभाविक गठबंधन बताते हुए जीत को सामूहिक प्रयास का परिणाम कहा। इसके बाद जेपी नड्डा ने सभी नेताओं के लिए अपने आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया।

Related Posts

spot_img
ED कार्रवाई और ममता बनर्जी

ED कार्रवाई और ममता बनर्जी के कथित हस्तक्षेप पर सुप्रीम कोर्ट...

0
पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित हस्तक्षेप से जुड़ा मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत तक...

मध्य प्रदेश