32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeबड़ी खबरDelhi Blast Case Update: संदिग्धों के पास थी एक और कार, पुलिस...

Delhi Blast Case Update: संदिग्धों के पास थी एक और कार, पुलिस ने लाल ईकोस्पोर्ट की तलाश में पांच टीमें लगाईं

Date:

Delhi Blast Case Update: दिल्ली ब्लास्ट (Delhi Blast) मामले की जांच में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों को अब एक और महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमाके के संदिग्धों के पास हुंडई i20 के अलावा एक दूसरी कार भी थी, जिसकी तलाश अब पूरे जोर-शोर से की जा रही है।

पुलिस ने बताया है कि यह दूसरी कार लाल रंग की ईकोस्पोर्ट (Ecosport) है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर DL10CK0458 है। जांच में सामने आया है कि यह गाड़ी उमर उन नबी के नाम पर पंजीकृत है। उमर का नाम फरीदाबाद और दिल्ली धमाके से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क में पहले से शामिल बताया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने पांच टीमें तैनात कीं

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इस लाल ईकोस्पोर्ट कार की तलाश में पांच विशेष टीमों को लगाया है। इसके अलावा, पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है। सभी सीमाओं पर तलाशी अभियान जारी है और दिल्ली के हर थाना क्षेत्र में इस कार की फोटो और नंबर जारी कर दिए गए हैं।

पड़ोसी राज्यों में भी जारी हुआ हाई अलर्ट

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जैसे ही दूसरी कार की जानकारी सामने आई, तुरंत सभी पुलिस थानों, चौकियों और बार्डर पोस्ट को अलर्ट भेजा गया। यूपी और हरियाणा पुलिस को भी इस वाहन की तलाश के लिए कहा गया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह कार धमाके में शामिल आतंकियों के सहयोगियों के पास हो सकती है या विस्फोटक सामग्री के परिवहन में इस्तेमाल की गई हो।

फॉरेंसिक और इंटेलिजेंस यूनिट की नजर

एनआईए (NIA) और दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ (Special Cell) इस पूरे मॉड्यूल की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह कार उसी नेटवर्क से जुड़ी है जिसने फरीदाबाद और दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया।

राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी एंट्री व एग्जिट पॉइंट्स पर सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि यह कार कहीं दिखाई दे तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश