32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeसिनेमाप्रियदर्शन का खुलासा: अक्षय कुमार ने नहीं काटा जॉन अब्राहम का रोल,...

प्रियदर्शन का खुलासा: अक्षय कुमार ने नहीं काटा जॉन अब्राहम का रोल, गरम मसाला को लेकर उड़ाई गई अफवाहें झूठी

Date:

बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी को 2005 में आई फिल्म गरम मसाला (Garam Masala) में खूब पसंद किया गया था। शानदार कॉमिक टाइमिंग और जोड़ी की मजेदार केमिस्ट्री ने इस फिल्म को यादगार बना दिया। लेकिन लंबे समय से ऐसी खबरें आती रही हैं कि अक्षय कुमार ने फिल्म में जॉन अब्राहम का रोल कटवाया था। अब इस पर फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने सच्चाई बताई है।

प्रियदर्शन ने कहा कि इन अफवाहों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने साफ किया कि अक्षय कुमार ऐसे इंसान नहीं हैं जो किसी से इनसिक्योर (Insecure) महसूस करें। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ ऐसे लोगों ने फैलाया जिनको जलन थी और अक्षय की इमेज खराब करना चाहते थे। प्रियदर्शन के अनुसार, अक्षय आज जहां हैं, वहां तक अपनी ईमानदारी, मेहनत और टैलेंट से पहुंचे हैं।

प्रियदर्शन, जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ हेरा फेरी, भूल भुलैया और दे दना दन जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया, उन्होंने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि अक्षय की कॉमिक टाइमिंग (Comic Timing) आज भी बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि हेरा फेरी के बाद गरम मसाला में भी अक्षय ने शानदार कॉमेडी दिखाई और दर्शकों ने उन्हें खूब सराहा।

डायरेक्टर ने यह भी बताया कि वो अक्षय कुमार के साथ दो नई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक, अक्षय जल्द ही भूत बंगला और हैवान नाम की फिल्मों में नजर आएंगे।

गरम मसाला उस समय की हिट कॉमेडी-ड्रामा (Comedy Drama) फिल्मों में से एक थी, जिसमें अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, परेश रावल और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में दोनों एक्टर्स ने फोटोग्राफर का किरदार निभाया था और दर्शकों ने उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश