32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeबड़ी खबरBJP National President: बिहार चुनाव के बाद तय होगा भाजपा का नया...

BJP National President: बिहार चुनाव के बाद तय होगा भाजपा का नया अध्यक्ष, राजनाथ सिंह बोले – आरएसएस से कोई मतभेद नहीं

Date:

BJP National President: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही चर्चाओं पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा बिहार चुनाव के बाद की जाएगी।

राजनाथ सिंह ने यह भी साफ किया कि इस मुद्दे पर पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि आरएसएस भाजपा के राजनीतिक फैसलों में कभी हस्तक्षेप नहीं करता।

राजनाथ सिंह ने न्यूज-18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा बिहार चुनाव के बाद की जाएगी। भाजपा और आरएसएस के बीच कोई टकराव नहीं है। आरएसएस कभी भी भाजपा के राजनीतिक मामलों में दखल नहीं देता। दोनों संगठनों के बीच गहरा सम्मान और समझ का रिश्ता है।”

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर आत्मविश्वास

इसी इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य में 160 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगा।

उनके अनुसार, “हमारी सभाओं में जो उत्साह दिख रहा है, उससे साफ है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। हमें दो-तिहाई बहुमत तक मिल सकता है। नीतीश कुमार स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री बनेंगे, क्योंकि गठबंधन उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है।”

प्रशांत किशोर के प्रभाव को बताया नगण्य

चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर के प्रभाव पर सवाल पूछे जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी का असर चुनावी परिणामों पर कोई खास फर्क नहीं डालेगा।

न्होंने कहा, “प्रशांत किशोर कोई बड़ा फैक्टर नहीं हैं। मतदाता भली-भांति जानते हैं कि बिहार का असली मुकाबला किन दलों के बीच है। जन सुराज पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।”

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश