30.8 C
Indore
Saturday, July 18, 2026
Homeबड़ी खबरVidisha News: शहर को मिलेगा नगर निगम का दर्जा, सीएम मोहन यादव...

Vidisha News: शहर को मिलेगा नगर निगम का दर्जा, सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा

Date:

विदिशा में सांसद खेल महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहर को नगर निगम का दर्जा देने सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिस पर जनता में उत्साह देखा गया।

Vidisha News: विदिशा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से रखी गई मांगों को सीएम ने मंच से स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव विदिशा में नगर निगम के रूप में होगा। साथ ही शहर की कई सड़कों के निर्माण और एक आधुनिक स्टेडियम के विकास की घोषणा भी की गई।

कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को सिर्फ आईपीएल नहीं बल्कि देश के लिए खेलने की प्रेरणा दी। वहीं केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिवराज सिंह चौहान ने मंच से विकास को लेकर अपने सुझाव रखते हुए कहा कि विदिशा अब आगे बढ़ रहा है और इसे और मजबूत आधार देने की जरूरत है। उन्होंने नगर निगम का दर्जा, सड़क निर्माण कार्य और स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की बात रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा— “हमारे राष्ट्रीय नेता जो कहेंगे, सब मिलेगा।”
सीएम ने स्पष्ट संकेत दिया कि सरकार विदिशा को प्रशासनिक और खेल दोनों स्तरों पर नई पहचान देने जा रही है।

इन घोषणाओं के बाद विदिशा के लोगों में खुशियों का माहौल है। शहर के नागरिक इसे लंबे समय से चली आ रही मांग का समाधान मान रहे हैं। नगर निगम बनने के बाद शहर में विकास कार्यों की गति और बजट दोनों बढ़ेंगे, जिससे स्थानीय सुविधाओं में सुधार होगा।

Related Posts

spot_img
Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, रेड अलर्ट...

0

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए नौ जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई […]

मध्य प्रदेश