32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालMP DA Hike: मध्यप्रदेश के 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार...

MP DA Hike: मध्यप्रदेश के 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार बढ़ा सकती है 3% डीए

Date:

MP DA Hike: मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार महंगाई भत्ता यानी डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है। इसकी घोषणा 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर की जा सकती है। इसके लागू होने के बाद कर्मचारियों को 1 जुलाई 2025 से बढ़ा हुआ डीए प्रभावी माना जाएगा।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि बढ़े हुए डीए का लाभ नवंबर और दिसंबर के वेतन में जोड़कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जुलाई से अक्टूबर तक के चार महीनों का एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। हालांकि एरियर किस तरीके से दिया जाएगा, इसे लेकर संकेत मिल रहे हैं कि भुगतान किस्तों में किया जा सकता है। पिछली बार भी सरकार ने डीए एरियर का भुगतान किस्तों में ही दिया था।

फिलहाल प्रदेश के कर्मचारियों को 55% डीए मिल रहा है। इससे पहले मई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीए को 52% से बढ़ाकर 55% किया था। वह बढ़ोतरी जनवरी 2025 से प्रभावी मानी गई थी और भुगतान जून से शुरू किया गया था। उसी तर्ज पर इस बार भी बढ़ोतरी को पिछले महीनों से लागू कर एरियर देने की तैयारी है।

वित्त विभाग के अनुसार, डीए बढ़ाने से सरकार पर हर महीने लगभग 125 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। वहीं चार महीनों के एरियर समेत कुल वित्तीय भार लगभग 600 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। लेकिन इसके बावजूद सरकार इसे कर्मचारी हित और त्योहारी सीजन से पहले राहत के रूप में देख रही है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश