32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeबड़ी खबरसतना जिला अस्पताल में गंदगी देखकर भड़के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, दिए सख्त...

सतना जिला अस्पताल में गंदगी देखकर भड़के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, दिए सख्त निर्देश

Date:

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को सतना के जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली। कई वार्डों में बिस्तरों पर बिछी चादरें मैली थीं और जमीन पर रखे गद्दों पर बेडशीट तक नहीं थी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री नाराज हो गए और अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए तुरंत सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसी जगह पर साफ-सफाई सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि यह सीधे मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है।

बिना फार्मासिस्ट वाली दवा दुकानों पर कार्रवाई के आदेश

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जिले में चल रही दवा दुकानों की भी समीक्षा की। उन्होंने ड्रग कंट्रोल विभाग को निर्देश दिए कि जो मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के चल रहे हैं, उन्हें तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि गलत दवा किसी की जान पर भारी पड़ सकती है, इसलिए इस मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा, अस्पताल की लॉन्ड्री सेवा आउटसोर्स होने के बावजूद निगरानी कमजोर थी। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रबंधन को कहा कि भोजन की गुणवत्ता और बेडशीट की सफाई पर सख्त निगरानी रखी जाए।

बाद में हुई समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने पर बल दिया। उन्होंने मातृ और शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने को कहा।

नए अस्पताल के निर्माण की समीक्षा

राजेंद्र शुक्ल ने अस्पताल परिसर में 150 बिस्तरों वाले नए अस्पताल के निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी। यह परियोजना 32.54 करोड़ रुपये की लागत से चल रही है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि काम अक्टूबर 2026 तक पूरा हो जाए, जो निर्धारित समय सीमा से दो महीने पहले है।

उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों को गंभीर स्थिति में जिला स्तर पर ही एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश