32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
HomeDharmaDiwali Upay: दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 5 आसान...

Diwali Upay: दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 5 आसान उपाय, घर में होगी धन की बरसात

Date:

Diwali Upay: दिवाली का पर्व इस साल 20 अक्टूबर, सोमवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा का विशेष विधान है। कहा जाता है कि दिवाली की रात कुछ आसान उपाय करने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं दिवाली पर कौन से पांच उपाय आपको जरूर करने चाहिए।

1 दरवाजे पर छिड़कें गुलाब जल

दिवाली की सुबह घर के मुख्य द्वार पर गुलाब जल छिड़कना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

2 पूरे दिन चलाएं गायत्री मंत्र

इस दिन घर में पूरे दिन लक्ष्मी गायत्री मंत्र या श्री सूक्त का पाठ करना अत्यंत लाभकारी होता है। माना जाता है कि इससे धन की वृद्धि और शांति दोनों बनी रहती हैं।

3 सोना या पीतल की वस्तु खरीदें

दिवाली के दिन सोना, चांदी या पीतल की कोई वस्तु खरीदना शुभ फलदायी माना गया है। यदि सोना या चांदी खरीदना संभव न हो, तो पीतल की थाली, कटोरी या दीपक अवश्य खरीदें।

4 शुभ वस्तुएं जरूर खरीदें

झाड़ू, साबुत हल्दी, साबुत धनिया और बताशे दिवाली पर शुभ प्रतीक माने जाते हैं। झाड़ू को घर की दरिद्रता दूर करने वाला और हल्दी को समृद्धि लाने वाला तत्व कहा गया है।

5 मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें

कमल का फूल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। दिवाली की रात लाल या गुलाबी कमल का पुष्प अर्पित करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और धन की वर्षा करती हैं।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश