32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeबड़ी खबरधनतेरस पर किसानों के खातों में पहुंची राशि, CM मोहन यादव ने...

धनतेरस पर किसानों के खातों में पहुंची राशि, CM मोहन यादव ने दी 500 करोड़ की सौगात

Date:

धनतेरस के दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यावरा में किसानों को 500 करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की ताकत है और दीपावली के उत्सव में किसी किसान को धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की भूमि पर किसानों को दीपावली मनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर संकट में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। धनतेरस के शुभ दिन पर राजगढ़ जिले को लगभग 500 करोड़ रुपये की सौगात दी जा रही है, जो किसानों और विकास दोनों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में 277 करोड़ रुपये की राहत राशि अंतरित की। इसके साथ ही उन्होंने कुल 226.81 करोड़ रुपये की योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 33 करोड़ रुपये की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना और 193 करोड़ रुपये लागत के 41 विकास कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां खेती और पानी की बात करना मुश्किल था, वहीं अब सिंचाई का रकबा इतना बढ़ गया है कि हर खेत तक पानी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर पानी मिलने से फसल सोने जैसी हो जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है, बल्कि यहां की बिजली से दिल्ली की मेट्रो तक चल रही है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मेहनत का पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले जहां गेहूं ₹100 क्विंटल में खरीदा जाता था, अब ₹2600 प्रति क्विंटल में खरीदा जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों को सम्मान निधि के तहत 6-6 हजार रुपये की राशि दी जा रही है।

CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में गौपूजन, कन्या पूजन और भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने “प्रधान सेवक” पुस्तक का विमोचन किया और रोड शो के बाद विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। मंच पर उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।

ब्यावरा के विकास के लिए उन्होंने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि भाई दूज के दिन लाड़ली बहनों को खातों में 250 रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी और आगे हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। ब्यावरा नगर पालिका और सुठालिया नगर परिषद को 10-10 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए मिलेंगे। ब्यावरा में नया कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनाया जाएगा। इसके अलावा सड़कों के चौड़ीकरण और उन्नयन के साथ कई स्कूलों को हायर सेकेंडरी में अपग्रेड करने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, सांसद राजगढ़ श्री रोडमल नागर, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, विधायकगण श्री अमर सिंह यादव, श्री हजारीलाल दांगी, श्री मोहन शर्मा, सदस्य ‘दिशा” श्री ज्ञानसिंह गुर्जर, अध्यक्ष नगर पालिका ब्यावरा श्रीमती लीलादेवी, अध्यक्ष जनपद पंचायत ब्यावरा श्रीमती राधाबाई सहित जन प्रतिनिधि, अधिकारी, किसान और आमजन मौजूद रहे।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश