30.8 C
Indore
Saturday, July 18, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालBhopal Student Death: पुलिस की पिटाई से छात्र की मौत, नौकरी मिलने...

Bhopal Student Death: पुलिस की पिटाई से छात्र की मौत, नौकरी मिलने पर दोस्तों संग कर रहा था सेलिब्रेशन

Date:

Bhopal Student Death: भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात दो पुलिसवालों ने एक छात्र की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। छात्र का नाम उदित बताया जा रहा है, जिसने हाल ही में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और उसे नौकरी मिली थी। नौकरी मिलने की खुशी में उदित अपने दोस्तों के साथ बीयर पार्टी कर रहा था, तभी दो पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और उन्होंने पैसे की मांग शुरू कर दी।

10 हजार की मांग, फिर बेरहमी से पिटाई

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिसवालों ने उदित और उसके दोस्तों से 10 हजार रुपये की मांग की। जब उदित ने इसका विरोध किया, तो पुलिसवालों ने उसके कपड़े उतरवाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। चश्मदीदों के अनुसार, दोनों कॉन्स्टेबल ने पहले उदित को अपमानित किया और फिर लाठी से उसकी इतनी पिटाई की कि उसके आंतरिक अंगों में गंभीर चोटें आईं। कुछ ही देर में उदित की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं।

अस्पताल में तोड़ा दम

उदित के दोस्तों ने बताया कि जब वह बेहोश हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे एम्स भोपाल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है और पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं।

परिवार ने मांगी न्यायिक जांच

मृतक उदित के पिता ने इस घटना की एसआईटी या सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जब हत्या करने वाले खुद पुलिसवाले हैं, तो पुलिस की आंतरिक जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उदित के पिता ने कहा कि उनका बेटा नौकरी मिलने की खुशी मना रहा था, लेकिन कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की बेरहमी ने उसकी जान ले ली।

कॉलेज से सर्टिफिकेट लेने गया था उदित

परिजनों के अनुसार, उदित कुछ दिन पहले सीहोर गया था अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री और सर्टिफिकेट लेने के लिए। घर लौटने के बाद उसने दोस्तों के साथ खुशी का जश्न मनाने का प्लान बनाया। इसी दौरान ये दर्दनाक घटना घट गई, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

Related Posts

spot_img
Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, रेड अलर्ट...

0

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए नौ जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई […]

मध्य प्रदेश