21.1 C
Indore
Thursday, January 15, 2026
Homeवास्तु टिप्सघर में अचानक इन 4 रंगों के सांप का दिखना शुभ या...

घर में अचानक इन 4 रंगों के सांप का दिखना शुभ या अशुभ? इन संकेतों से जानें क्या होने वाला है आपके साथ

Date:

Snake appearing in house is auspicious or inauspicious: बारिश या गर्मी के मौसम में अक्सर सांप ज़्यादा एक्टिव हो जाते हैं और कई बार घरों के आसपास दिखाई देने लगते हैं। ज्योतिष और शकुन शास्त्र (Shakun Shastra) में सांप का दिखना कई शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत होता है। अलग-अलग रंगों के सांप के दिखने का मतलब भी अलग होता है। आइए जानते हैं घर में अगर सांप दिखे तो इसका क्या अर्थ होता है।

घर में सांप का दिखना शुभ या अशुभ

शकुन शास्त्र के अनुसार, सांप का घर में आना कोई साधारण घटना नहीं होती। यह भविष्य में होने वाली कुछ घटनाओं का संकेत हो सकता है। कई बार यह शुभ फल देता है तो कभी-कभी यह सावधानी रखने का संदेश भी होता है। खासकर अगर सांप बार-बार दिखे या घर में घुस जाए तो इसे ध्यान से समझना चाहिए।

घर में काला सांप दिखने का मतलब

अगर आपके घर में काले रंग का सांप (Black Snake) दिखाई दे तो इसे शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन की बड़ी समस्या खत्म होने वाली है। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। बिजनेस के लिए यह बेहद शुभ संकेत है। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर बनते हैं और परिवार में खुशहाली आती है। अगर काले रंग के सांप का बच्चा दिख जाए तो यह भी शुभ संकेत है। यह इस बात का संकेत होता है कि आपको बड़ी उपलब्धि या सफलता मिलने वाली है।

सफेद सांप का घर में दिखना

घर में सफेद रंग का सांप (White Snake) दिखना बहुत शुभ माना जाता है। यह भविष्य में धन और समृद्धि के आगमन का संकेत देता है। मान्यता है कि सफेद सांप देखने से भाग्य खुलता है और जीवन में सुख-शांति आती है। यह संकेत है कि आपकी मेहनत का फल अब मिलने वाला है।

पीला सांप दिखे तो क्या होता है

अगर आपको घर या आंगन में पीला सांप (Yellow Snake) दिखाई दे तो इसे भी शुभ शगुन माना जाता है। यह अचानक धन प्राप्ति, सौंदर्य और वैभव बढ़ने का संकेत देता है। कहा जाता है कि पीला सांप जीवन में नई संभावनाओं और शुभ अवसरों के आने का संकेत होता है।

हरा सांप दिखना शुभ संकेत

अगर हरे रंग का सांप (Green Snake) घर के पास दिखे तो यह बहुत सकारात्मक माना जाता है। यह जीवन की परेशानियों के अंत का संकेत देता है। नौकरी, बिजनेस, शादी या करियर से जुड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं। यह संकेत देता है कि आपकी मेहनत अब रंग लाने वाली है।

बार-बार सांप या सांप के बच्चे दिखें तो सावधान रहें

अगर बार-बार सांप या उसके बच्चे घर के आसपास दिखने लगें तो सावधान रहने की जरूरत है। हो सकता है आपके घर या आसपास उनका डेरा हो। ऐसे में तुरंत विशेषज्ञ की मदद लें, क्योंकि यह सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश