Benefits of Toran: वास्तु शास्त्र में तोरण लगाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। हिंदू धर्म (Hindu Religion) में तीज-त्योहार, पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों के दौरान घर के मुख्य द्वार पर तोरण (Toran) लगाना शुभ माना जाता है। यह न केवल परंपरा का हिस्सा है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह घर की ऊर्जा को भी संतुलित करता है।
तोरण लगाने के फायदे की बात करें तो घर में तोरण लगाने से घर में सकारात्मकता वातावरण बनता है। इससे घर में समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है। आइए जानते हैं तोरण लगाने के पांच प्रमुख फायदे कौन-कौन से हैं।
1. तोरण लाता है सौभाग्य
मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) आती है। यह घर के माहौल को शांत और सौम्य बनाता है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी तालमेल बढ़ता है। कहा जाता है कि तोरण से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रवेश होता है, जिससे जीवन में धीरे-धीरे प्रगति होती है।
2. नेगेटिविटी से बचाता है तोरण
आम के पत्तों और गेंदे के फूलों से बना तोरण नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को दूर रखता है। यह घर के अंदर किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति को प्रवेश नहीं करने देता। माना जाता है कि आम के पत्ते वातावरण को शुद्ध करते हैं और देवी-देवताओं की कृपा बनाए रखते हैं। इससे मन और घर दोनों ही शांत और प्रसन्न रहते हैं।
3. बढ़ती है घर की सुंदरता
तोरण न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह घर की साज-सज्जा को भी बढ़ाता है। मुख्य द्वार पर लगा रंग-बिरंगा तोरण घर की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। यह आने वाले मेहमानों का स्वागत शुभ ऊर्जा के साथ करता है, जिससे घर का माहौल और भी खुशहाल बनता है।
4. खुशी और उत्सव का प्रतीक
त्योहारों और खास मौकों जैसे दीवाली, करवाचौथ, राखी या शादी में तोरण लगाना खुशी और उत्सव का प्रतीक (Symbol of Celebration) माना जाता है। इससे न केवल माहौल में उत्साह बढ़ता है बल्कि देवी-देवताओं को प्रसन्न करने में भी मदद मिलती है। घर का मुख्य द्वार तोरण से सजा हो तो पूरा वातावरण सकारात्मकता से भर जाता है।
5. सुधारता है घर का वास्तु
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तोरण लगाने से घर के वास्तु दोष (Vastu Dosh) दूर होते हैं। यह शुभता और समृद्धि को आमंत्रित करता है। ऐसा माना जाता है कि जिन घरों में तोरण लगाया जाता है, वहां देवी-देवता स्वयं निवास करते हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।




















