30.6 C
Indore
Saturday, July 18, 2026
Homeमध्यप्रदेशएमपी पुलिस ने 21 जिंदगियों का कातिल कप सिरप बनाने वाली कंपनी...

एमपी पुलिस ने 21 जिंदगियों का कातिल कप सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक को हिरासत में लिया

Date:

MP News: मध्यप्रदेश पुलिस ने जानलेवा कोल्ड्रिफ कप सिरप के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कप सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक रंगनाथन को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में 21 बच्चों की मौत दूषित कोल्ड्रिफ कप सिरप पीने से हो गई थी।

हिरासत में लेने के बाद पुलिस इस मामले में रंगनाथन से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के फरार मालिकों पर इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले लोगों को 20,000 रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की है।

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा आरोप

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने बुधवार को कहा कि राज्य में 21 बच्चों की मौत दूषित कफ सिरप पीने से हुई है। उन्होंने इससे लिए तमिलनाडु सरकार की गंभीर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

पटेल ने कहा, “यह तमिलनाडु सरकार की जिम्मेदारी थी कि राज्य से बाहर भेजी जाने वाली दवाओं की जांच करे। मध्य प्रदेश सरकार भी राज्य में आने वाली दवाओं की रैंडम जांच करती है, लेकिन यह सिरप संयोगवश उस सैंपलिंग में शामिल नहीं हो पाया।”

कोल्ड्रिफ कप सिरप को घोषित किया गया मिलावटी

बता दें कि तमिलनाडु सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रम्नयम ने कहा था कि 3 अक्टूबर को दवा नियंत्रक द्वारा लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में कोल्ड्रिफ कर सिरप को मिलावटी घोषित किया गया है।

रिपोर्ट आने के बाद कंपनी को तुरंत उत्पादन बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया। यह फैक्ट्री कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचत्रम क्षेत्र में स्थित है। पिछले 14 वर्षों से कंपनी इस कप सिरप का निर्माण कर रही थी। यह कंपनी अपने उत्पादों की आपूर्ति कई राज्यों में करती है।

Related Posts

spot_img
Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, रेड अलर्ट...

0

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए नौ जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई […]

मध्य प्रदेश